उमेश यादव ने किया बाबा महाकाल का अभिषेक, शोला-धोती में आये नज़र 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से भी ज़्यादा क्रिकेटर महाकाल की शरण में पहुंच चुके हैं..!

टीम इंडिया के फास्ट बॉलर उमेश यादव महाकाल की नगरी पहुंचे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद से यहां पर क्रिकेटर्स का आना जारी है। पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से भी ज़्यादा क्रिकेटर महाकाल की शरण में पहुंच चुके हैं।

गेंदबाज़ उमेश यादव महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में शामिल हुए, इसके बाद उन्होंने महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में जाकर बाबा का जल और दूध से अभिषेक किया। इसके बाद उमेश नंदीगृह में  ध्यान की मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने मंदिर समिति के नियमानुसार शोला और धोती पहनकर महाकाल की अर्चना की।

उमेश के मुताबिक उन्होंने बाबा महाकाल से देश और दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए प्रार्थना की है। अभी हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे थे। के एल राहुल भी शादी के बाद पहली बार पत्नी आथिया के संग महाकाल के दरबार में नज़र आए थे। अलावा इसके कुलदीप यादव, सूर्य कुमार यादव और युजवेंद्र चहल भी माकाल मंदिर पहुंचे थे।

बीते महीने फरवरी में उमेश यादव ने अपने पिता को खो दिया था। जिसके बाद भी काफी दुखी थे। पीएंम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी पत्र लिखकर सांत्वना दी थी। उमेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी की थी।