आज का राशिफल
चन्द्रमा आज कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन राशि में है। शनि मकर राशि में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। 

मेष राशिफल
आज का दिन जॉब में उन्नति दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन के खासे संयोग हैं। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तुलसी का पौधा लगाएं।

वृष राशिफल
आज का दिन पॉलिटक्स में सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग आज शुभ है। तिल का दान करें.

मिथुन राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। बैगनी व नारंगी रंग आज शुभ है। अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल 
आज का दिन शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग आज शुभ है। हनुमानजी की उपासना करें व तुलसी लगाएं।

सिंह राशिफल
जॉब में किसी नवीन पद से लाभ मिलेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं । पीला व लाल रंग आज शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और पीपल का पौधा लगाएं।

कन्या राशिफल 
दिन शुभ है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में लाभ होगा. दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन में समरसता बनी रहेगी.
हरा व बैगनी रंग आज शुभ है। हनुमानजी को लाल पुष्प अर्पित करें। 

तुला राशिफल 
दिन शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी प्रयोग पर आज नियंत्रण रखें। आज सफेद व बैगनी रंग शुभ है। 

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का दिन है। मेष राशि के मित्र आज आपके लिए हेल्पफुल हैं। हरा व पीला आज शुभ है। 

धनु राशिफल
आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग आज शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल व पीपल का पौधा लगाएं।              

मकर राशिफल
आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में बने रहेंगे। आसमानी व हरा रंग आज शुभ है। तुलसी का पौधा लगाएं।                    

मकर राशिफल
जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग आज शुभ है। तिल का दान करना श्रेयष्कर रहेगा।              

मीन राशिफल 
जॉब में उन्नति होगी। नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं। स्वास्थ्य लाभ भी संभावित है। पीला व लाल रंग आज शुभ है।
आज शालीग्राम भगवान को तुलसी अर्पित करें। इससे शुभता बढ़ती है.