T20 World Cup 2024: इंग्लिश टीम को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार पारी खेली, इस पारी के दम पर रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, ऐसा करने वाले बने टीम इंडिया के पहले कप्तान..!!

IND vs ENG Semifinal 2, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। 

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है और अब खिताबी भिड़ंत में उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत ने 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का हिसाब भी साफ कर लिया है।

Image

दो साल पहले इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। इंग्लैंड की आधी टीम 50 रन पर आउट हो गई, जिसके बाद टीम इंडिया की जीत महज औपचारिकता बनकर रह गई। इंग्लैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 103 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लिए, दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए।

इस मैच में कैप्टन रोहित ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस पारी के दम पर रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह किसी एक T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वह सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Image

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम है। उन्होंने 2021 में 303 रन बनाए। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 248 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं। बटलर ने 2022 में 225 रन बनाए। केन विलियमसन 216 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टी20 वर्ल्ड कप में जीते गए मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने 11 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने ये कारनामा 10 बार किया है। तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि जोस बटलर ने ये कारनामा 5 बार किया है।

Image

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 281 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर हैं। हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जोरदार बल्लेबाजी की है और 7 मैचों में 255 रन बनाए हैं। रोहित इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव भी टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव 9वीं पॉजीशन पर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 196 रन बनाए हैं।