T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ जीत का अंतर भले ही कम दिख रहा हो, मगर दोनों टीमों ने मिलकर जो वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बौछार की है, वो लंबे समय तक याद रहने वाली है।
भारत-इंग्लैंड ने मिलकर इस मैच में कुल 499 रन बनाए, जिसमें 34 छक्के शामिल थे। भारत की तरफ से संजू सैमसन 89 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रहे, वहीं इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने शतक जड़ा। आईए एक नजर सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-
1. भारत का 253/7 का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है और टूर्नामेंट में किसी नॉकआउट गेम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत से पहले टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सिर्फ एक ही टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर पाई है और वह वेस्टइंडीज है। वेस्टइंडीज ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 205 रन बनाए थे।
2. टी-20 क्रिकेट में भारत का यह 6ठा 250+ स्कोर है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार बनाया गया स्कोर है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने 2023 में एक मैच में 517 रन बनाए थे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
3. टी- 20 वर्ल्ड कप के इतिहास का यह दोनों टीमों द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले 2016 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने एक मैच में 459 रन बनाए थे।
4. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक भारत ने 88 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी टी-20 कॉम्पिटिशन में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने 2025 में घर पर ट्राई-सीरीज में जिब्राल्टर और तुर्की के खिलाफ बुल्गारिया के 78 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
5. इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशिद टी-20 क्रिकेट में अभी तक 203 छक्के खा चुके हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आदिल रशिद 200 से अधिक छक्के खान वाले पहले गेंदबाज बने हैं।
6. जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भारत ने 7 छक्के लगाए, जो टी- 20 वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में किसी भी बॉलर के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2007 में डरबन में भारत के खिलाफ और जेवियर डोहर्टी ने 2012 में कोलंबो में वेस्ट इंडीज के खिलाफ छह छक्के दिए थे।
7. जैकब बेथेल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 19 गेंदें लीं - जो टी- 20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक है। बेथेल ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
8. वरुण चक्रवर्ती के 64 रन टी-20 वर्ल्ड कप मैच में दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। सौरभ नेत्रवलकर ने टूर्नामेंट में पहले वानखेड़े में भारत के खिलाफ 65 रन दिए थे, जबकि सनथ जयसूर्या ने भी 2007 में जोबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन दिए थे। यह टी-20क में भारत के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल है।
पुराण डेस्क