भोपाल: सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ प्रवेश स्तर परीक्षा 2022 में चयनित 14 सिविल जजों का मेडिकल परीक्षण एवं पुलिस सत्यापन का प्रतिवेदन विधि विभाग भोपाल को मिल गया है तथा अब इन्हें तीन साल सेवा देने का बाण्ड भरना होगा और इसे विधि विभाग में उपस्थित होकर जमा करना होगा। शपथ-पत्र में यह बाण्ड भरकर देना होगा कि तीन सालों के अंदर यदि वे नौकरी छोड़ते हैं तो वे 5 लाख रुपये शासन के पास जमा करायेंगे।
ये नव चयनित सिविल जज हैं:
विशाखा गटवार, मानशी जैन, आंचल जायसवाल, कविश ठाकुर, ऑशिन सिंह सोलंकी, अंशुल श्रीवास्तव, अदिति जैन, पराग पाराशर, मीमांशा दुबे, आयुषी रघुवंशी, निधि राजपूत, ताशा परमार, द्विज सिंह सेंगर एवं किरण।
डॉ. नवीन आनंद जोशी