भोपाल: भारत सरकार के महालेखाकार ने राज्य सरकार के विभागों से आडिट संबंधी पत्राचार के लिये सीएजी कनेक्ट पोर्टल विकसित किया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से आडिट संबंधी आपत्तियों के जवाब ऑनलाईन दिये जा सकेंगे।
इससे आडिट संबंधी पत्राचार डिजिटल माध्यम से सुव्वस्थित करने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आडिट इकाईयों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल का उपयोग करने के लिये सभी विभागों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी