BJP को सत्ता बचाने की चुनौती, गुजरात-हिमाचल की तारीखों का आज ऐलान!  


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही राज्यों की चुनाव तारीखों की घोषणा की जा सकती है..!

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही राज्यों की चुनाव तारीखों की घोषणा की जा सकती है। 

अभी दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर जबकि हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

बीते  2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार छठी बार जीत मिली थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं अन्‍य के खाते में 6 सीट गई थी। 

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जीत मिली थी। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।