मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 10 जनवरी 2026 को सागर जिले की तहसील मुख्यालय खुरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम डॉ. यादव द्वारा 312 करोड़ रूपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 165 करोड़ की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 147 करोड़ की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सीएम डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरित करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। खुरई प्रवास के दौरान सीएम डॉ. यादव रोड-शो में शामिल होकर नागरिकों का अभिवादन करेंगे।
पुराण डेस्क