दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद, परिवहन मंत्री ने भ्रामक ख़बर फैलाने पर जाताया रोष


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस तरह की ख़बरों को पूरी तरह से भ्रामक और झूठा बताया है..!!

सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल्स पर कुछ इस तरह की ख़बरें चल रही थीं, कि दोपहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। कहा ये भी जा रहा था, कि नया नियम 15 जुलाई से लागू होगा। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस तरह की ख़बरों को पूरी तरह से भ्रामक और झूठा बताया है। 

मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि 

कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

यानि कि दोपहिया वाहनों से किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं बसूला जाएगा। पहले की तरह ही दोपहिया वाहन बिना टोल टैक्स अदा के ही सड़कों पर दौड़ते रहेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप दोपहिया वाहन खरीदते हैं तो उसी समय टोल टैक्स वसूला जाता है। ऐसे में जब दोपहिया वाहन नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं वसूला जाता। नेशनल हाईवे पर सिर्फ चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स वसूला जाता है।

NHAI के टोल सूचना प्रणाली के रिकॉर्ड के अनुसार, कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश में कुल 1057 NHAI टोल हैं। इनमें से करीब 78 टोल आंध्र प्रदेश में हैं। बिहार में 33 नेशनल हाईवे टोल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 123 टोल प्लाजा हैं।

आपको बता दें, कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोल से जुड़ी एक नई योजना की घोषणा की। उन्होंने FASTag आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की। यह योजना 15 अगस्त से शुरू होगी। इस पास की कीमत 3,000 रुपये है और इससे 200 राउंड लगाए जा सकेंगे। यह योजना अभी NHAI और NE टोल प्लाजा पर ही मान्य होगी। यह पास राज्य राजमार्गों के अंतर्गत आने वाले टोल बूथों पर काम नहीं करेगा।