मप्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र लेने का काम धीमा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 810 डिजिटल लाईफ सकर्टफिकेट ही लिये जा सके हैं..!!

भोपाल: मप्र में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन के 19 लाख 52 हजार 948 हितग्राहियों के डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट यानि जीवन प्रमाण-पत्र लेने की प्रक्रिया धीमी है। अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 810 डिजिटल लाईफ सकर्टफिकेट ही लिये जा सके हैं। 

राज्य के सामाजिक न्यारय विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि पेंशन हितग्राहियों का जीवन प्रमाण-पत्र लेने के लिये मेनुअल प्रक्रिया खत्म कर दी गई है तथा अब डीएलसी एप के माध्यम से तीन माह के अंदर डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट लेना है जिसके लिये जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाये। केंद्र के राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम के तहत यह डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट आवश्यक है.