भोपाल: राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्र सरकार के पत्र के आधार पर राज्यपाल की स्वीकृति से अधिसूचना जारी कर भोपाल एवं पचमढ़ी में स्थित राजभवन का नामकरण संशोधित कर ‘‘लोक भवन’’ कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि देश के सभी राज्यों में स्थित राजभवनों का नाम केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की स्वीकृति से लोक भवन किया है तथा इसी के तहत मप्र में ऐसा किया गया है। ज्ञातव्य है कि ब्रिटिश काल में पचमढ़ी मध्य प्रांत की ग्रीष्मकालीन राजधानी बना था, खासकर 1947-1967 तक, क्योंकि यह एक रमणीय हिल स्टेशन था। स्वतंत्र भारत में 1956 से 1977 तक, यह मध्यप्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा, जहां प्रशासनिक कार्य होते थे तथा यहां राजभवन भी बना।
डॉ. नवीन आनंद जोशी