प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शनिवार की सुबह एक बार फिर इतिहास लिखा गया। बोत्सवाना से 12 घंटे की लंबी हवाई यात्रा तय कर 9 नए चीते भारत पहुंचे और हेलीकॉप्टर के जरिए कूनो लाकर सीधे क्वारंटीन बाड़ों में शिफ्ट कर दिए गए। इन नए मेहमानों के आगमन के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या 39 से बढ़कर 48 हो गई है। बताया गया है कि इन 9 चीतों में 3 नर और 4 मादा शामिल हैं।
अफ्रीका से भारत तक 12 घंटे की उड़ान
बोत्सवाना से विशेष विमान के जरिए इन चीतों को भारत लाया गया। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें सीधे कूनो पहुंचाया गया, जहां पहले से तैयार क्वारंटीन एनक्लोजर में रखा गया है। विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और अनुकूलन पर लगातार नजर रखेगी।
चीता प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार
कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अफ्रीकी चीतों के सफल पुनर्वास की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इसे जैव विविधता संरक्षण की ऐतिहासिक पहल बता रहे हैं।
पुराण डेस्क