दिशा ने बढ़ाई धड़कन, आज रिलीज होगा 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर आज रिलीज़ होने वाला है. फ़िल्म 29 जुलाई 2022 से सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरेंगी..!

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एक विलेन रिटर्नस' को लेकर एक नया अपडेट आया है। एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर आज रिलीज़ होने वाला है।  फ़िल्म 29 जुलाई 2022 से सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरेंगी।

 फ़िल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नज़र आएंगी। ट्रेलर रिलीज होने की बात खुद दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिशा पाटनी ने लिखा-हीरो- हीरोइन की कहानी तो हमने बहुत देखी हैं, लेकिन अब बारी है एक विलेन की।

फिल्म में तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर भी खास भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले ही फ़िल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया है। मेकर्स ने एक विलेन की रिलीज़ डेट पर ही एक विलेन रिटर्नस के पोस्टर रिलीज़ किया था। 

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ए'क विलेन रिटर्नस' के फर्स्ट लुक में पोस्टर्स में सभी स्टार अपने चेहरे से  मुखौटा हटाते नज़र आ रहे हैं। पोस्टर के डरावने लुक से दर्शक इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पोस्टर पर लिखा है हीरो का अस्तित्व नहीं होता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)