दीपिका-रणवीर के घर गूजेंगी किलकारियां, अनाउंस की प्रेग्नेंसी


स्टोरी हाइलाइट्स

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज़, मिल रही बधाइयाँ

सिल्वर स्क्रीन के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार को एक गुड न्यूज़ शेयर की है। दीपिका-रणवीर का घर किलकारियों से गूंजने वाला है। रणवीर-दीपिका ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है।  उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर। साथ ही इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं।

दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सेलेब्स से लेकर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में गईं थीं। अवॉर्ड फंक्शन की कुछ वीडियो वायरल हुईं थीं जिसमें वो अपनी साड़ी से बेबी बंप को छुपाती नजर आईं थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी में परिवारवाले ही शामिल हुए थे। इंडिया वापस आने के बाद रणवीर-दीपिका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया था।