जबलपुर की मदन महन पहाड़ी के दस प्रतिशत क्षेत्र में ही पर्यटन गतिविधि हो सकेगी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राज्य सरकार के नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय भोपाल ने जबलपुर विकास योजना 2021 में नया प्रावधान किया है जोकि 12 फरवरी के बाद प्रभावशील हो जायेगा..!

भोपाल। राज्य के जबलपुर नगर में स्थित मदन महल पहाड़ी के दस प्रतिशत क्षेत्र में ही पर्यटन गतिविघियां हो सकेंगी। इसके लिये राज्य सरकार के नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय भोपाल ने जबलपुर विकास योजना 2021 में नया प्रावधान किया है जोकि 12 फरवरी के बाद प्रभावशील हो जायेगा। 

नये प्रावधान में कहा गया है कि मदन महल पहाड़ी एवं उपयोग परिक्षेत्र आर-04 वृक्षारोपण/नगर वन के निर्दिष्ट क्षेत्रों में पर्यावरणीय संरक्षण को ध्यान में रखते हुये, पर्यटन की गतिविधियों हेतु निर्मित क्षेत्र प्रस्तावित परियोजना के कुल क्षेत्रफल का दस प्रतिशत तक स्वीकार्य होगा। 

पहाड़ी के अंतर्गत उपरोक्त उल्लेखित समस्त निर्माण, पर्यावरणीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये एवं प्राकृतिक घटकों को बिना छेड़छाड़ किये संपादित करना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि मदन महल पहाड़ी पर चिडिय़ाघर का निर्माण प्रस्तावित है।