वित्त विभाग की चार सेवाओं में पदोन्नति हेतु क्षमता विकास नीति के तहत प्रशिक्षण अनिवार्य हुआ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

ये चार सेवायें हैं : लोकल आडिट सेवा, राज्य वित्त सेवा, अधीनस्थ लेखा सेवा एवं कोषालयीन सूचना प्रौद्योगिकी सेवा..!!

भोपाल: राज्य सरकार के वित्त विभाग की चार सेवाओं में पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान के लिये मप्र क्षमता विकास नीति 2023 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है। ये चार सेवायें हैं : लोकल आडिट सेवा, राज्य वित्त सेवा, अधीनस्थ लेखा सेवा एवं कोषालयीन सूचना प्रौद्योगिकी सेवा। 

यह प्रशिक्षण ऑनलाईन एवं ऑफलाईन, दोनों तरह से लिया जा सकेगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इन सेवाओं के शासकीय सेवकों के व्यवसायिक कौशल, ज्ञान एवं मानसिक क्षमताओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना होगा।