Russia Ukraine War: रूस के ऐलान के बाद से यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में ओर साथ ही कई शहरों में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों को रोकने के लिए सुरक्षित जगह जा रहे हैं। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के खिलाफ "सैन्य कार्रवाई" जारी रखेगा। उन्होंने कहा है कि युद्ध को टाला नहीं जा सकता। एएफपी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है, तो युद्ध जारी रहेगा। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से जल्द से जल्द हथियार गिराने की धमकी दी है। अन्यथा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। वहीं, यूक्रेन से लगातार विस्फोट की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई लोग दावा कर रहे हैं कि धमाका अलग-अलग जगहों पर हुआ।

 

यूक्रेन के हालात पर विदेश मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएँ लागू की जा रही हैं। हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वैकल्पिक प्रवास मार्गों का संचालन किया जा रहा है। रूसी आक्रमण के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "मैं कल जी-7 के नेताओं से मिलूंगा और अमेरिका और हमारे सहयोगी साथ आएंगे और हम रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन के नागरिकों का समर्थन और मदद करेंगे।

रूसी हमले में अब तक 50 लोगों मौत : सूत्र 

यूक्रेन का कहना है कि, रूसी हमले में अब तक करीब 50 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली है, सूत्रों के अनुसार इसमें करीब 40 सैनिक और 10 आम नागरिक शामिल थे। जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि ताज़ा हमले में ब्रेवरी और कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस समय यूक्रेन में लगातार बम धमाके हो रहें है। इस बीच, डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन की स्थिति के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास बंद कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, डेनमार्क ने सुरक्षा कारणों से दूतावास को बंद करने का फैसला किया है।

 

रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया कब्ज़ा - 

ताज़ा जानकारी के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि अब तक रूस ने यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के दो शहरों पर नियंत्रण कर लिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी -

यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अभी स्थिति खराब है, इसलिए जहां हैं वहीं रहें। लोगों को अपने घरों और हॉस्टल में रहने को कहा गया है। यूक्रेन की राजधानी कीव या पश्चिमी कीव जाने वाले लोगों को घर लौटने की सलाह दी गई है। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस देश लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।