किसी की सांसे अटकी है तो बहुतेरे खुश ..चलो इंसाफ़ की ओर ठोस कदम तो बढ़े। बुलडोज़र की ठोकर से बदमाशी ढही तो विपक्ष सहित कानून को जेब में रखने की गलतफहमी पाले कुछ रसूखदार...भनभनाने लगे। बुलडोज़र की दिशा से लेकर कार्रवाई तक को एक अलग ही रूप देकर लाई लप्पा करने में जुट गए। बुलडोज़र एक्शन कितना सही और कितना गलत यह आप फैसला कीजिए लेकिन उस एक्शन के परिणामों पर भी नज़र फेंक मारिए। आंखे खुल जाएंगी और अफवाहों के बादल आंकड़ों की आंधी में हवा बुल्डोजर की दिशा भी दिखेगी और बदमाशों, रसूखदारों की पतली होती दशा भी झांक जाएंगी।सरकारी दस्तावेजों में दर्ज यह आंकड़े चौंकाते हैं। यह आंकड़ माफिया,गुंडों,आदतन अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराई गई भूमि के हैं।