उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा। शाह ने कहा, पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में जो विकास के काम हुए हैं, गरीब कल्याण के जो कार्य हुए हैं, लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के जो कार्य हुए हैं, उसके कारण उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। गरीब कल्याण का जो यज्ञ मोदी सरकार ने चालू रखा है उसको ये सपा वाले चालू रखेंगे क्या ? ये केवल भाजपा कर सकती है। सपा आई तो फिर से गुंडे, बाहुबली, माफिया आएंगे गरीबों के घर छीनेंगे। पांच साल में योगी सरकार ने यूपी से चुन-चुन कर माफियाओं का सफाया करने का काम किया है।
बाराबंकी की जनता भाजपा के साथ है… https://t.co/Dinkuhcyma
— Amit Shah (@AmitShah) February 21, 2022
अमित शाह का अखिलेश पर वार :
शाह ने कहा, आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सारे जेल में हैं। अखिलेश की सरकार बनी तो ये जेल में नहीं रहेंगे। सपा-बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और दंगो का केंद्र माना जाता था। सपा-बसपा को सिर्फ अपनी जाति दिखाई पड़ती थी। केवल और केवल मोदी सरकार की सबका साथ, सबका विकास वाली राजनीति ही उत्तर प्रदेश का भला कर सकती है। इस चुनाव में सीतापुर वालों के सामने 2 रास्ते हैं। एक रास्ते पर घोटाले के गड्ढे हैं, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर है, माफियाओं का वसूली करने का टोल टैक्स और उस रास्ते पर गरीबों पिछड़ों की नो-एंट्री है। दूसरा रास्ता गरीब कल्याण और सबका साथ-सबका विकास का रास्ता है।
कानून व्यवस्था पर शाह का तंज :
शाह ने कहा, एक जमाना था, जब यूपी की कानून व्यवस्था के लिए पूरे देश में तंज कसे जाते थे। सपा-बसपा-कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया था। लेकिन योगी सरकार ने सारे माफियाओं को, बाहुबलियों को खदेड़ दिया है। सपा शासन में उत्तर प्रदेश में निजाम का शासन चलता था। अखिलेश बाबू के NIZM का मतलब है- N- नसीमुद्दीन I- इमरान मसूद Z- आजम खान M- मुख्तार अंसारी। सपा-बसपा-कांग्रेस ने हमेशा दंगाई, आतंकियों को बचाने का काम किया है। प्रियंका गांधी से इंटरव्यू में जब आतंकवाद के बारे में प्रश्न किया गया, तो उन्होंने कहा कि फालतू बातों के लिए मेरे पास वक्त नहीं है। बम धमाके में हमारे लोगों की जान लेने वालों को सजा दिलाना फालतू बात है क्या ? देश भर में उत्तर प्रदेश दंगों का सेंटर माना जाता था और माफियाओं का कॉरिडोर माना जाता था। पांच साल में भाजपा सरकार में ना आतंकवाद है, ना दंगा है, ना माफिया कहीं दिखाई पड़ता है।
सपा-बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश आतंकवाद व दंगों का केंद्र और माफियाओं का कॉरिडोर माना जाता था।
— Amit Shah (@AmitShah) February 21, 2022
मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने यहाँ कानून का राज स्थापित कर उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने का काम किया है। pic.twitter.com/lmfuZ6zBpA
शाह का चुनावी मंत्र :
शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में चुनाव के तीन फेज समाप्त हो गए हैं, चौथा फेज 23 फरवरी को है। पहले तीन फेज के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है, कांग्रेस पार्टी दिखाई नहीं पड़ रही है। केवल और केवल भाजपा और कमल निशान का झंडा बुलंद है। विपक्ष के नेता आपके पास आएंगे। जाति की, धर्म की, अगड़े की, पिछड़े की बात करेंगे। लेकिन आपको इन सबसे ऊपर उठकर, मन में भारत माता की तस्वीर को याद करके, कमल के निशान पर वोट करना है।