US-Israel Iran War: जंग का चौथा दिन, उअमेरिकी-इजराइल हमले से ईरान में 742 लोगों की मौत


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

US-Israel Iran War: अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं, इस दौरान शुरूआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं..!!

US-Israel Iran War: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का मंगलवार 3 मार्च को चौथा दिन है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरूआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं।

इनमें अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

इस बीच पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी एबेंसी ने कहा है कि यह फैसला इस्लामाबाद के साथ-साथ लाहौर और कराची के दफ्तरों पर भी लागू होगा। यह आदेश 6 मार्च तक लागू रहेगा।

रविवार को कराची में अमेरिकी कांसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह प्रदर्शन उस खबर के बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमलों में मौत हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द-जल्द से निकलने को कहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा।ट्रंप बोले- रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का जवाब देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले और अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी।ट्रंप ने अमेरिका में न्यूजनेशन के एक पत्रकार से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरानी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर अमेरिकी फोर्स के तैनाती की जरूरत होगी।