दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है. बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अगले महीने 14 फरवरी को होने हैं. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.
Colonel Vijay Rawat (retired), younger brother of Late CDS General Bipin Rawat joins BJP, in Delhi. pic.twitter.com/JXzSr6RDMf
— ANI (@ANI) January 19, 2022
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत की मौत :
8 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी. उस समय रावत IAF के Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में सवार थे. हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ. हादसे में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बचे थे, जिनकी भी 15 दिसंबर को मौत हो गई थी.
पंजाब में मोर्चा संभालेंगे पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह :
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐसे चेहरे की तलाश है जो देशभक्ति के थर्मामीटर पर बीजेपी के मानकों को छू सके. उत्तराखंड और पंजाब दोनों जगहों पर बीजेपी दो एक जैसे चेहरों को जोड़ने में सफल रही है. दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत के छोटे भाई उत्तराखंड में बीजेपी के मंच पर आ रहे हैं. दूसरी ओर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने आज पंजाब में भाजपा मोर्चा संभाला. जनरल रावत को पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बेहद खास माना जाता था. उनके भाई का चेहरा उत्तराखंड बीजेपी के लिए काफी मददगार साबित हों सकता है. कुन्नूर हादसे में उनकी मौत के बाद बीजेपी ने उनके छोटे भाई कर्नल विजय रावत को चुना है. बता दें कि कर्नल विजय रावत से बीजेपी के दिग्गज नेताओं की कई दिनों से चर्चा चल रही थी.