उत्तराखंड में चुनावी प्रचार जोरों पर है, क्योंकि 14 फरवरी को राज्य में वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के दौरान रुद्रपुर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जो लोग उत्तराखंड की पहचान को खत्म करने के लिए साजिश कर रहे हैं, वो लोग उत्तराखंड की संस्कृति के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। बहुत पुरानी कहावत है- 'मुंह में राम, बगल में छूरी...! वीर साहिबजादों का बलिदान हिंदुस्तान के बच्चों को आने वाली सदियों तक प्रेरणा देने की ताकत रखता है। लेकिन उन्हें वीर साहिबजादों का बलिदान भी कभी नजर नहीं आया। भाजपा की सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है।
Strong support for BJP here in Rudrapur. Watch. https://t.co/TIsJ4eeFmf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2022
कांग्रेस ने राष्ट्र के लिए शहीद होने वाले वीरों का किया अपमान : पीएम मोदी
उत्तराखंड के रुद्रपुर में जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। लेकिन जो लोग भारत को राष्ट्र मानते ही न हों, राष्ट्र की भावना का अपमान करते हों, राष्ट्र के लिए शहीद होने वाले वीरों का अपमान करते हों, वो लोग उत्तराखंड को तबाह करने के इरादे से यहां आए हैं।
भाजपा जैसा भरोसेमंद साथी है, तो कांग्रेस को करें विदा : पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तराखंड के पास एक अवसर है, कि वो भी कांग्रेस को यहां से बेदखल करें। उत्तराखंड के पास आज जब भाजपा जैसा भरोसेमंद साथी है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो कांग्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए उत्तराखंड से विदा करेंगे।