महाराष्ट्र की राजनीति में हनुमान चालीसा मानों एक ‘संजीवनी बूटी’ की तरह काम करती है. महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा का एक वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो पर चर्चा तेज हुई तो सभी ने इसे बीजेपी के लिए अंत समय में ‘संजीवनी बूटी’ क़रार दिया. सियासी उथल पुथल के बीच “चालीसा पाठ” का वीडियो मानो शिव सेना के घायल अरमानों को कुरेदता हुआ सा प्रतीत नज़र आ रहा हों..! कटाक्ष वाला ये वीडियो जमकर वायरल है. बीते दिनों नवनीत राणा से लेकर बीजेपी तक... हनुमान चालीसा पाठ के ज़रिये उद्धव ठाकरे से लेकर.. विपक्षी दलों पर भी वार करती नज़र आई थी, लेकिन अब बीजेपी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने में यह पाठ कितना असरदार सावित होता है ये तो भैया हनुमान जी जाने..!