भोपाल: छतरपुर सर्किल में तीन माह पुराना एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में दो रेंजर आपस में बात कर रहें हैं, जिसमें सीसीएफ छतरपुर नरेश सिंह के कृपापात्र बाबू राजेंद्र द्विवेदी द्वारा 1% की मांग किए जाने की बात सुनी जा सकती है। बताते हैं कि जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार का निलंम्बन की असल वजह बताई जा रही है।
सोशल मीडिया वायरल ऑडियो में हो रही बातचीत की पुष्टि निलंबित जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार ने स्वयं करते हुए बताया कि हम अपनी पीड़ा टीकमगढ़ रेंजर सौरभ जैन से कर रहें हैं। अहिरवार ने बताया कि यह ऑडियो तीन महीने पुराना है। इस बीच तीन आरोप पत्र सीसीएफ के बड़े बाबू ने मुझे दे चुके थे। उसके बाद बाबू ने टीकमगढ़ सीसीएफ कार्यालय बुलाकर डीलिंग कर रहा था। बकौल अहिरवार, आरोप पत्र और उसके बाद पैसा नहीं पहुंचने पर उन्हें सस्पेंड किया गया।
टीकमगढ़ रेंजर सौरभ जैन और जतारा रेंजर के बीच हो रही वार्तालाप से जुड़ा है। ऑडियो में टीकमगढ़ रेंजर सौरभ जैन 'एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते मुझे (शिशुपाल) को बता रहा है कि बाबू प्लांटेंशन में 1% मांग रहा है। सीसीएफ को 3% तो देते आ रहें है। 1% नहीं देने पर बड़ा बाबू द्विवेदी शिशुपाल को आरोप-पत्र देने बातकर परोक्ष रूप से धमकी दे रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष के नातेआप क्या कर सकते हो।'
गणेश पाण्डेय