वैसे तो ये डेकोर आइटम बेहद सामान्य है, लेकिन इन सामान्य चीजों की मदद से युवा चाहें तो अपने कमरे में जिंदादिली का एहसास ला सकते हैं। इन दिनों metro शहरों में रहकर पढ़ाई या काम करने वाले इंटीरियर प्रेमी युवा खूब आजमा रहे हैं।

पोर्टेबल फर्नीचर

पोर्टेबल फर्नीचर बैचलर्स के इंटीरियर का आधार है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आजकल युवाओं की लाइफस्टाइल मोबाइल हो गई है, जिस वजह से वे एक ही रूम में बहुत लंबे समय तक नहीं रहते। ऐसे में इन बैचलर्स के लिए पोर्टेबल इंटीरियर आइटम सबसे अच्छे रहते हैं क्योंकि ये जगह कम घेरते हैं और इन्हें एक से दूसरी जगह ले जाना आसान भी होता है। सोफा कम बेड, फोल्डिंग चेयर, फोल्डिंग क्लॉथ ड्रायर और फोल्डिंग टेबल जैसे पोर्टेबल आइटम रखने के अपने फायदे हैं। स्टोरेज वाले पोर्टेबल बॉक्स स्टूल बैठने के लिए तो इस्तेमाल किए ही जा सकते हैं, साथ ही उसे अखबार और मैगजीन आदि रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन में बर्तन रखने के लिए भी सामान्य स्टैंड की जगह पोर्टेबल स्टैंड ठीक रहेगा।

सजावट का फंडा

जिन्हें घर सजाने का शौक है, वो इसे एक कमरे में को घर बनाने की कला को खूब रहकर भी पूरा कर लेते है ते हैं। इतना ही नहीं, अगर कमरे में कोई कमी भी हो, तो उसे वे अपनी रचनात्मकता से छपा देते हैं। अगर आपके रूम की दीवार में किसी जगह का प्लास्टर उखड़ा हुआ है और फिलहाल उसे ठीक करवाना भी संभव नहीं है, तो उस जगह आप चाइनीज पेंटिंग या कोई वॉल हैगिंग लगा सकती हैं। इस तरीके को अपनाने से कमरे का जो कोना देखने में बुरा लगता है, वहीं कमरे की खासियत बन जाएगा।

बैचलर्स की बागवानी

कमरा लेकर रहने वाले कई युवाओं को बागवानी का भी बहुत शौक होता है। लेकिन कई बार जगह की कमी इस शौक के आड़े आ जाती है। लेकिन कई युवा जगह की कमी को अपने शौक के खत्म होने का जरिया नहीं बनने देते। कोई बालकनी में ही अपनी पसंद के पौधे लगा लेता है तो कोई इंडोर प्लाट्स लगाकर अपने घर को हरा-भरा बनाता है। जहां घर 5 बाहर मनी प्लांट या कोई अन्य बेल लगाना ठीक रहता है, वहीं घर के अंदर आप लाइटवेट प्लास्टिक गमलों में बोनसाई जैसे इंडोर प्लांट्स लगा सकती है।

लड़कों का इंटीरियर प्रेम

रूम को दिलोजान से सजाने में वैसे तो हमेशा लड़कियां आगे ही हैं, लेकिन अब लड़के भी इसमें खासी दिलचस्पी लेते हैं। अगर आप भी इंटीरियर के मामले में प्रयोगधर्मी है तो इंटीरियर को संवारने में प्रयोग करने में न हिचकिचाएं। आप चाहे तो अपने रूम में एक वॉल पर ऑरेंज कलर का वॉलपेपर लगाकर सिंगल वॉल स्कीम करवा लें। वही कमरे की बाकी तीन दीवारों में किसी कंट्रास्ट कलर का पेट करवाएं। साथ ही लाइट को इस तरह अरेंज करें कि सारी लाइट ऑरेंज दीवार पर ही फोकस हो। इसी दीवार के पास स्टडी टेबल भी अरेंज करें। इस तरह के प्रयोग करने से आपका घर बेहद अलहदा दिखेगा और आपके घर आने वाले मेहमान भी उनके इंटीरियर सेंस की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

खास टिप्स

अगर कमरा छोटा हो तो बहुत ज्यादा फर्नीचर न रखें। इससे कमरा भरा-भरा लगेगा।

बेड के नीचे की खाली जगह को भरपूर इस्तेमाल करें। यहां आप बर्तन या अन्य कोई सामान रख सकते हैं।

लाइटवेट इंटीरियर डेकोरेशन का सामान भी रख सकते हैं जैसे प्लास्टिक वास आदि।

घर के अंदर इंडोर प्लांट्स लगाना एक अच्छा आईडिया है।