ShubhanshuShukla: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने और कई वैज्ञानिक प्रयोग करने के बाद, गगनयित शुभांशु अपने एक्सिओम-4 मिशन के साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वापस लौट आए हैं।
अंतरिक्ष में भारत का मान बढ़ाने वाले शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से सीधे समुद्र में सुरक्षित वापसी की। शुभांशु को अंतरिक्ष से लेकर स्पेसएक्स ड्रैगन भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हिंद महासागर में उतरा। 140 करोड़ भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने ISS पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराकर भारतीयों को गौरवान्वित किया।
शुभांशु की घर वापसी पर प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कहा है, कि
भारत ने आज वास्तव में अंतरिक्ष की दुनिया में अपना एक स्थायी स्थान बना लिया है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जब हमारा एक गौरवशाली सपूत सफल अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर लौट आया है।
शुभांशु की वापसी पर उनका परिवार भावुक हो गया।
तो वहीं पीएम मोदी ने शुभांशु की सफल घर वापसी पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि
मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान - की दिशा में एक और मील का पत्थर है।