Neeraj Chopra Marriage: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। नीरज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी। नीरज ने हिमानी मोरे के साथ सात फेरे लिए। जैसे ही नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें जारी कीं। कुछ ही मिनटों में एक्स से लेकर गूगल तक दोनों ट्रेंड करने लगे। लाखों लोगों ने हिमानी को सर्च किया।
फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया हिमानी कौन हैं? इसके साथ ही मशहूर सितारों से लेकर एथलीटों और नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक, सभी ने उन्हें जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। नीरज की तरह वह भी खिलाड़ी हैं और टेनिस खेलती हैं। हिमानी ने लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। कहा जा रहा है कि यह वही स्कूल है जहां भारत के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सुमित नगाल ने भी पढ़ाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमानी अमेरिका के फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (मेजर) की पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में स्नातक की डिग्री पूरी की। इसके अलावा हिमानी फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में सहायक कोच भी रह चुकी हैं।
हिमानी मोरे एक टेनिस खिलाड़ी हैं। हिमानी ने विश्व विश्वविद्यालय टेनिस खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2017 में ताइवान में आयोजित 'विश्व विश्वविद्यालय टेनिस चैम्पियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यानि अगर देखा जाए तो हिमानी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक टेनिस खेला है। अखिल भारतीय टेनिस संघ की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 थी।
हिमानी मोर का परिवार एथलीटों से भरा हुआ है। हिमानी के पिता चंद्रम मोर एक प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी थे। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर भी टेनिस खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह नागपुर में तैनात हैं। हिमानी के दो चचेरे भाई पहलवान हैं, जबकि एक चचेरा भाई मुक्केबाज है।
कहा जा रहा है कि यह शादी शिमला में 16 जनवरी को बेहद गुप्त तरीके से हुई। नीरज के चाचा भीम ने बताया कि दोनों हनीमून के लिए अमेरिका गए थे। रिसेप्शन पार्टी का आयोजन उनके भारत लौटने के बाद ही किया जाएगा।