पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा कार्यक्रम के दौरान इस मसले को फिर गरमा दिया है। सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए रायसेन की जनता को भी जमकर खरी खोटी सुना मारी। मामला बढ़ा तो सियासत ने भी अंगड़ाई ली है। स्थानीय नेता एवं मंत्री प्रभुराम चौधरी,विधायक रामपाल सिंह सक्रिय हुए। पंडित जी से मिले कुछ करने का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सक्रिय होने की खबर है।