देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित एक व्यक्ति मंगलवार को हुई इंदौर पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा और मकान मालिक पर पीएम की फोटो घर में से हटाने और ऐसा नहीं करने पर घर खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए है।

दरसअल हर मंगलवार को इंदौर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल पीर गली में रहने वाले युसूफ ने जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने शिकायत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर उसने अपने घर में पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई है। जिसे हटाने को लेकर मकान मालिक शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर घर खाली करने की धमकी दे रहे है। फरियादी की शिकायत सुन जनसुनवाई में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।