उज्जैन. विश्व विख्यात महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में शनिवार सुबह फिल्म ओ माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू हो गई है, फिल्म की शूटिंग के अभिनेता अक्षय कुमार भी उज्जैन पहुंच गए हैं। उज्जैन में आने के बाद अक्षय कुमार ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरवार में माथा टेका और बाबा से प्रार्थना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में ओह माय गॉड -2 की शूटिंग के लिए मंदिर परिसर सजाया गया है। शूटिंग के लिए महाकाल मंदिर का 4 नंबर 5 नंबर प्रोटोकॉल गेट बंद कर दिया गया है। पूरा मंदिर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केवल सामान्य दर्शनार्थी ही दर्शन कर बाहर निकाल रहे हैं दर्शनार्थियों को प्रोटोकॉल से आने वालों को भी सामान्य दर्शनों की ओर पहुंचाया जा रहा है फिल्म यूनिट को आने जाने के लिए मंदिर का कचरा गेट खुला है। आज अक्षय कुमार के साथ मंदिर में दृश्य फिल्माए जाएंगे।