Amazon Company का डेलीगेसन पहुँचा Bhind, गांजा सप्लाई मामले में 10 और सेलरों का खुलासाअमेजन कंपनी के माध्यम से गांजे की तस्करी करने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है, अमेजन कंपनी की तरफ से भिंड पुलिस को बताया गया है कि जिस एड्रेस से गांजा तस्करी की जा रही थी उसी एड्रेस पर दस सेलर और रजिस्टर्ड है जिनमें से छह सेलर एक्टिव है, जो अब तक 360 पैकेट ओर डिलीवर कर चुके है, और 47 लाख का लेन-देन हो चुका है, आज अमेजन कंपनी की लीगल हेड और बकील समेत चार सदस्यीय दल ने एसपी से मुलाकात की, पिछले दिनों भिण्ड पुलिस ने अमेजन कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन गांजे की डिलीवरी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया था,
अमेज़न कंपनी का डेलीगेसन पहुँचा भिण्ड
इस मामले में भिण्ड और ग्वालियर समेत विशाखापट्टनम में भी गिरफ्तारियां हो चुकी है, बाबू टेक्स्ट नाम से कंपनी रजिस्टर्ड कराकर उसके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में गांजा सप्लाई किया जा रहा था,भिण्ड पुलिस द्वारा लगातार इस मामले में जांच की जा रही है,भिण्ड एसपी द्वारा दो दिन पहले ही अमेजन कंपनी पर विवेचना में सहयोग करने की अपील की गई थी जिसके बाद आज अमेजन कंपनी की लीगल हेड स्वाति अग्रवाल और वकील सुमंत नारंग समेत चार सदस्यों के दल ने भिण्ड पहुंचकर भिण्ड एसपी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की, एसपी के चेंबर में अमेजन कंपनी के चार सदस्यीय दल से बातचीत हुई,
अमेज़न के माध्यम से गांजा सप्लाई करने बाले 10 ओर सेलरों का खुलासा
एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमेजन कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है की जिस एड्रेस का उपयोग करके गांजे की सप्लाई की जा रही थी, उसी एड्रेस पर 10 सेलर और रजिस्टर्ड है, इनमें से छह सेलर अब तक तकरीबन 360 पैकेट डिलीवर कर चुके हैं, जिसमें 47 लाख रुपये का का लेनदेन भी हो चुका है, जांच फिलहाल जारी है,
जांच में अमेज़न कर रही पूरा सहयोग
हालांकि अमेजन कंपनी के वकील ने मीडिया को बताया कि पुलिस की प्रश्नावली के हिसाब से पुलिस को जानकारी प्रदान की जा रही है।
अमेरिकन एम्बेसी ने पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह को किया काल,अमेज़न के जांचके संबंध में चाही जानकारी
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनको दिल्ली से एजेंसी के द्वारा कॉल आया था इसमें अमेजॉन कंपनी पर कार्रवाई से संबंधित से संबंधित जानकारी चाही गई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक ने जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपने आप को उचित प्लेट फार्म ना होने का हवाला देते हुए कहा कि उनको जो भी जानकारी चाहिए वह पुलिस मुख्यालय भोपाल से ली जा सकती है।
🏏 खेल
Amazon Company का डेलीगेसन पहुँचा Bhind, गांजा सप्लाई मामले में 10 और सेलरों का खुलासा
अमेजन कंपनी के माध्यम से गांजा तस्करी मामले में एक और नया खुलासा,गांजा सप्लाई सेलर बाबू टेक्स्ट के अलावा उसी पते पर 10 सेलर और रजिस्टर्ड, अमेजॉन कंपनी के लीगल हेड समेत चार स्वदेशी दल पहुंचा भिंड पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नई जानकारियां की शेयर।