बड़वानी जिले के अंजड़ में शनिवार सुबह निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 10 बच्चे सामान्य रूप से घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार अंजड़ की 'अंजड़ पब्लिक स्कूल' की बस क्लीनर चला रहा था अंजड़ पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी तभी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।