Bridal Of Bengal | Viral Video | शादी की खुशी में बंगाली दुल्हन ने भरी दूल्हे की सिंदूर से मांग |

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई तो ऐसे भी वीडियो होते हैं, जिन्हें देखकर हम सोच में पड़ जाते हैं कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है' फिलहाल, फेसबुक पर शादी से जुड़ी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हन लड़के की मांग में सिंदूर लगाती हुई नजर आ रही है।इ ये वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताया जा रहा है। जिसमें दुल्हन दूल्हे के माथे पर सिंदूर लगाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा लेते हैं।ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है इससे कई दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के दौरान ऐसा ही देखने को मिला था, जब खुद राजकुमार ने अपनी दुल्हन को अपने माथे पर सिंदूर लगाने के लिए प्रेरित किया था। वहीं इन दिनों यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है और लोगों को शादी के प्रति एक नई सीख दे रहा है।