पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए यहां तीन दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही काम करने की इजाजत होगी। सोनारपुर में अब तक 19 कंटेनमेंट जोन घोषित हुए हैं। सोनारपुर राजधानी कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बंगाल सरकार को एक पत्र लिखा है, जिसमें दुर्गा पूजा के बाद राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई है। पत्र में ICMR ने बताया है कि दुर्गा पूजा के बाद से कोलकाता में कोविड केस में करीब 25% की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 24 घंटों में कोलकाता में 248 मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं।
🏏 खेल
CORONA UPDATE : बंगाल में फिर लौटा कोरोना,सोनारपुर में तीन दिन का लॉकडाउन लगा!
CORONA UPDATE: Corona returned to Bengal again, a three-day lockdown took place in Sonarpur!