महाराष्ट्र के मुंबई में बेस्ट बस और डंपर ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा मुंबई के दादर इलाके में हुआ। बुधवार को सुबह हुए इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 5 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। मुंबई में सुबह हुए इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर एक डंपर ट्रक धीमी गति से आ रही थी। ट्रक के ठीक बगल में एक लाल रंग की कार भी उसी दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बस अचानक ट्रक से टकरा जाती है। हादसे के दौरान कुछ लोग सड़क किनारे खड़े भी नजर आ रहे हैं।
🏏 खेल
Collision between a BEST bus & Truck: मुंबई में ट्रक और बस की टक्कर हादसे में कुल 8 लोग घायल !!
Collision between a BEST bus & Truck: 8 people injured in a collision between a truck and a bus in Mumbai.