Dog Attacked: रतलाम में चार साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

रतलाम: रतलाम में श्वानों की बढ़ती संख्या के चलते आमजन परेशान हैं। श्वान बच्चों, बड़ों सभी पर हमला कर रहे हैं। गुरुवार को अशोक नगर में एक चार साल की बच्ची पर श्वान ने हमला कर दिया। कुछ दूरी पर बाहर बैठे पड़ोसी ने दौड़कर श्वान को भगाकर बच्ची की जान बचाई। तब तक श्वान ने बच्ची के गले पर नोच लिया था, जिससे वह घायल हो गई।