दुनिया भर में जहाँ पहाड़ हैं, वहाँ अनेक प्रकार की गुफाएँ भी मिलती हैं, कुछ गुफाएँ तो इतनी बड़ी, लम्बी और रहस्यमयी हैं, कि उनके बारे में पूरी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं है.

 

भारत में भी अनगिनत गुफाएँ हैं, जिनमें से अनेक को बंद कर दिया या वे प्राकृतिक रूप से बंद हो गयी हैं. प्राकृतिक गुफाओं के अलावा, वनों में आत्मसिद्धि के लिए तपस्या करने वाले लोग अपनी सुविधानुसार स्वयं भी गुफाएँ निर्मित कर लेते रहे हैं. इन गुफाओं को देखकर लगता है, कि इन्हें किस कौशल के साथ बनाया गया होगा?