Indian River Documentary: भारतीय नदियाँ और उनके किनारे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
संसार में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमें नदियों को माँ कहा जाता है. वैसे तो देश में हज़ारों नदियाँ है और उन सबका अपना-अपना महत्व है. लेकिन हमारे देश में कुछ नदियों को परम पवित्र मना जाता है. सनातन धर्मियों की यह गहरी आस्था है, कि इनमें स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है. हिन्दू संस्कृति की एक सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि इसके लोगों को जल बहुत प्रिय है. हिन्दू संस्कृति में जल को देवता माना गया है. हिन्दुओं के अधिकतर तीर्थस्थल नदियों के तट पर स्थित हैं. ज्यादातर उत्सव भी नदियों-जलाशयों के किनारे ही मनाये जाते हैं.