मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। खास बात यह है कि इस सत्र में ऑडियंस गैलरी खुली हैं। कोरोना की वजह से लगी पाबंदी हटने के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि, एंट्री सीमित संख्या में ही दी जा रहीं हैं। राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विधानसभा अध्यक्ष कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें उन विषयों पर चर्चा की गई, जिन पर सदन में चर्चा कराई जाना हैं। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें। सोमवार से शुरू होने वाला यह सत्र 25 मार्च तक चलेगा। शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 9 मार्च को पेश करेगी।