प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे का आज दूसरा दिन है।

उन्होंने वेटिकन सिटी पहुंचकर कैथोलिक क्रिश्चियन्स के सबसे बड़े धर्म-गुरु पोप फ्रांसिस और सेक्रेट्री ऑफ स्टेट कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की।

पोप फ्रांसिस से मोदी की यह पहली मुलाकात थी।

पोप से मुलाकात प्रधानमंत्री के ऑफिशियल शेड्यूल का हिस्सा नहीं थी,

क्योंकि विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

इसके बाद मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 3 राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।