नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों से थोड़ा फायदा हुआ है। वैश्विक वायु गुणवत्ता सूचकांक पर नजर रखने वाली संस्था आईक्यू एयर द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वायु प्रदूषण के मामले में दिल्ली पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है।
सबसे खराब मौसम पाकिस्तान के लाहौर में रिकॉर्ड किया गया है। यहां एक्यूआई 419 था, जबकि एक्यूआई 286 दिल्ली में दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते दिल्ली की हवा में मामूली सुधार देखा गया, लेकिन यहां की हवा अभी भी इतनी खराब है कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार करने के लिए काफी है।
भारत दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों में से एक :
आईक्यू एयर द्वारा जारी दुनिया के टॉप-10 शहरों की सूची में भारत के दो शहर शामिल हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली है, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 है, जबकि मुंबई की हवा सूची में आठवें नंबर पर है। यहां का एक्यूआई 163 था।