शहर के रहवासी इलाके में घूमने वाला सांभर 5 दिन बाद सैफिया कॉलेज ग्राउंड में घूमते मिला।

इस सांभर को वन विभाग की क्रेक टीम ने जाल डालकर रेस्क्यू करके वन विहार पहुंचा दिया है।

इस समय वह तनाव में है। वन विहार में इसे अस्पताल के पास बने शाकाहारी वन्य प्राणी के इंडोर वार्ड में रखा गया है।

भोपाल वन मंडल के एसडीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि क्रेक टीम और उड़नदस्ता टीम ने सूचना देने के लिए इलाके के करीब 800 लोगों को मोबाइल नंबर बांटे थे।

वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

आखिरकार एक जागरूक नागरिक ने सांभर को देखा और तत्काल सूचना दी।