Viral Video: फिल्म 'Antim' देखते वक्त थिएटर में फूटे पटाखे, Salman Khan को दर्शकों पर आया गुस्सा

बॉलीवुड के दबंग खान यानि Salman Khan का एक और गुस्से वाला रूप सामने आया है. हो भी क्यों ना फैंस ने हरकत ही कुछ ऐसी की थी. दरअसल सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ दर्शक उनकी फिल्म 'Antim' देखते वक्त थिएटर के अंदर पटाखे बजा रहे हैं. सलमान ने सभी दर्शकों से गुजारिश की है कि वे थिएटर के अंदर न तो पटाखे ले जाएं और न जलाएं क्योंकि ये जानलेवा साबित हो सकता है. उन्होंने थिएटर से जुड़े लोगों से भी दर्शकों को अंदर पटाखे ले जाने की अनुमति नहीं दिये जाने और उन्हें अंदर छोड़ने से पहले उनकी अच्छी तरह से चेंकिंग करने की गुजारिश की है.