एसआई से इंस्पेक्टर एवं एएसआई से एसआई के पदों पर पदोन्नति देने नई समिति गठित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति देने की समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी जयदीप प्रसाद बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में आईजी एससीआरबी चेत्रा एन, डीआईजी सीआईडी साकेत प्रकाश पाण्डेय तथा एआईजी महिला सुरक्षा बीना सिंह नियुक्त की गई हैं..!!

भोपाल: राज्य के पुलिस मुख्यालय ने सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक एवं सूबेदार से रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने के लिये नई विभागीय पदोन्नति समिति कर दी हैं। 

सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति देने की समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी जयदीप प्रसाद बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में आईजी एससीआरबी चेत्रा एन, डीआईजी सीआईडी साकेत प्रकाश पाण्डेय तथा एआईजी महिला सुरक्षा  बीना सिंह नियुक्त की गई हैं। इसी प्रकार, उप निरीक्षक से निरीक्षक एवं सूबेदार से रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने के लिये  गठित समिति के अध्यक्ष एडीजीपी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में डीआईजी महिला सुरक्षा संतोष सिंह गौर, डीआईजी मध्यक्षेत्र विसबल ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं एआईजी कार्मिक अमित सक्सेना नियुक्त किये गये हैं। दोनों समितियां पदोन्नति हेतु योग्यता सूची भी तैयार करेंगी।