जलगंगा अभियान में वन क्षेत्रों में एक हजार करोड़ रुपये व्यय करने की योजना बनाई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

योजना के तहत प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों एवं टाइगर रिजर्व में भूजल संरक्षण, बोल्डर चेक डेम, परलोकेशन टैंक, कंटूर ट्रेंच आदि पर 80 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे जबकि अन्य वन क्षेत्रों में इस कार्य के लिये 1 लाख 30 हजार 510.88 हैक्टेयर में 50 करोड़ 71 लाख रुपये व्यय होंगे..!!

भोपाल: राज्य सरकार के वन विभाग ने इस साल 30 जून तक चलने वाले जलगंगा अभियान 2026 के तहत वन क्षेत्रों में 1 हजार 37 करोड़ 13 लाख रुपये व्यय करने की योजना बनाई है। योजना के तहत प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों एवं टाइगर रिजर्व में भूजल संरक्षण, बोल्डर चेक डेम, परलोकेशन टैंक, कंटूर ट्रेंच आदि पर 80 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे जबकि अन्य वन क्षेत्रों में इस कार्य के लिये 1 लाख 30 हजार 510.88 हैक्टेयर में 50 करोड़ 71 लाख रुपये व्यय होंगे। 

इसी प्रकार, संरक्षित वन क्षेत्रों में वन्यजीवों हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जलस्रोतों के निर्माण में 24 करोड़ 42 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे तथा इसके अंतर्गत 86 तालाबों का निर्माण, 98 तालाबों का गहरीकरण, 82 सोसर का निर्माण, 89 स्टाम डेम का निर्माण, 72 झिरियों का निर्माण तथा वाटर लिफ्टिंग के 9 सिस्टम निर्मित किये जायेंगे। इसी प्रकार, अविरल नर्मदा योजना के तहत 5 हजार 650 हैक्टेयर वन क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये वृक्षारोपण हेतु खर्च किये जायेंगे जबकि वृक्षारोपण हेतु क्षेत्र तैयारी के तहत 1 लाख 16 हजार हैक्टेयर वन क्षेत्र में 812 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।