बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप 47 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1974 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' डायरेक्ट की थी, जो कि साल 2010 में आई थी।