मध्यप्रदेश का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो गया। यह सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। इसी सत्र की 9 तारीख को शिवराज सरकार बजट पेश करेगी। यह बजट कई मायनों में खास है। क्योंकि इस बजट में चाइल्ड बजट, धार्मिक बजट, महिलाओं और किसानों के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है। बजट इसलिए भी खास है कि अगले साल ही मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए सरकार कर्मचारियों को सौगातों के साथ कई योजनाएं ला सकती हैं।