प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इससे ठीक एक दिन पहले खबर आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल लखनऊ से दिल्ली लौटीं। वह दो दिवसीय नौ संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे कोविड हो गया है। मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण नज़र आये हैं। मैंने सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए खुद को होम क्वारंटाइन किया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।

सोनिया गांधी भी कोरोना से संक्रमित-

सोनिया गांधी भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित हो गई थी। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी।सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ दिनों से सिलसिलेवार बैठकें कर रही है। सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले इन बैठकों में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह खुलासा किया कि उनमें से कुछ संक्रमित थे।

सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था। जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया।

सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने अब खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जायेंगी। सुरजेवाला को उम्मीद है कि सोनिया आठ जून से पहले ठीक हो जायेंगी।

बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। यह ED की नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में जांच शुरू करने की तैयारी है। सुरजेवाला ने कहा कि दो-तीन दिनों में उनकी तबियत ठीक होने की उम्मीद है।