Asian Games: बेटियों ने लगाया सोने पर निशाना, भारत ने जीता चौथा गोल्ड


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत ने अब तक चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत को चौथा स्वर्ण पदक भी मिल गया है। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की तिकड़ी ने चीन को हराकर भारत को गोल्ड मेडल जिताया। इससे पहले वुमेंस राइफल टीम ने 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर सामरा की महिला टीम ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में 1764 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता. चीन ने गोल्ड मेडल जीता जबकि कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते हैं। भारत ने सबसे अधिक 7 मेडल शूटिंग में जीते हैं। इसमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

आज गेम्स में भारत के 148 खिलाड़ी 19 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें सबसे ज्यादा 20 बास्केटबॉल के होंगे, जबकि सबसे कम एक जिम्नास्टिक होगा। हॉकी में भारत की महिला टीम का मुकाबला सिंगापुर से होगा।