संबल योजना में मजदूरों की सामान्य एवं दुर्घटना से मृत्यु पर सहायता भारी पड़ी


Image Credit : Assistance for normal and accidental deaths of labourers under Sambal Yojana

स्टोरी हाइलाइट्स

अब स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाये जायेंगे..!!

भोपालराज्य में श्रम विभाग द्वारा असंगठित वर्ग के मजदूरों के लिये संचालित संबल-2 योजना वित्तीय रुप से भारी पड़ रही है। 60 वर्ष की उम्र के पहले सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये उक्त योजना के तहत दिये जाते हैं तथा पिछले वर्षों में लगभग 60 हजार प्रति वर्ष से अधिक मृत्यु प्रकरणों में यह राशि दी जा चुकी है।

वर्ष 2024-25 में प्रदेश में करीब 57 हजार सामान्य मृत्यु एवं 5 हजार 800 दुर्घनाजन्य मृत्यु के प्रकरणों में राशि दी जा चुकी है। जबकि प्रदेश में मृत्यु की औसत आयु 67 वर्ष है। इसलिये अब राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि श्रमिकों की मृत्यु दर कम करने के लिये ग्राम एवं नगर वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाये जायें तथा कारखानों, निर्माण स्थलों, ईंट भट्टों एवं कृषि आधारित कार्यस्थलों पर भी कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करवाया जाये। ऐसी मृत्यु रोकने के लिये मासिक समीक्षा भी की जाये।